वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा, भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमलों तथा जबरन भूमि कब्जे के मामलों में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के दो नेताओं को पुलिस ने जांच के सिलसिले में उनके गांव ले जाकर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एगरा ग्राम पंचायत के पूर्व उपप्रधान अशोक हेला और तृणमूल कांग्रेस नेता विवेक मंडल को कमर मे रस्सी बांध कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गांव में पैदल ले जाया गया। केंद्रीय एवं राज्य पुलिस बलों की टीम ने दोनों आरोपियों को उनके एगरा ग्राम स्थित घरों तक लेकर पहुंची, जहां मामले से संबंधित विभिन्न

पहलुओं की जांच और तलाशी की कार्रवाई की गई। इस दौरान आरोपियों को गांव की सड़कों पर देखकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फुट पड़ा और ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप चोर-चोर के नारेबाजी करना शुरू कर दिये तथा बड़ी संख्या में लोग पुलिस दल के पीछे-पीछे चलते रहे। उल्लेखनीय है कि दोनों आरोपियों को बुधवार को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया था। सुनवाई के दौरान अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी और आगे की जांच के लिए उन्हें दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया।

