पंजाब के चर्चित बेअदबी मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में अंकित और अरुण नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक कथित वीडियो को लेकर फर्जी जांच रिपोर्ट तैयार करवाई गई थी। दावा किया जा रहा है कि यह रिपोर्ट कुछ लोगों के कहने पर तैयार की गई, जबकि संबंधित व्यक्तियों के पास ऐसी रिपोर्ट जारी करने की वैध प्रयोगशाला या अधिकृत व्यवस्था नहीं थी। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में एक

साइबर विशेषज्ञ के तौर पर संविदा पर कार्यरत बताया जा रहा है, जबकि दूसरा पंचकूला में परिवार पहचान पत्र से जुड़े कार्य में अनुबंध पर तैनात था। मामले में यह भी आरोप लगाया गया है कि एक होटल में बैठकर रिपोर्ट तैयार की गई थी। फिलहाल गुरुग्राम पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है।

