लखनऊ अग्निकांड मामले की जांच में जुटी विशेष जांच टीम यानी SIT ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों से पूछताछ की। करीब डेढ़ घंटे तक चली जांच के बाद टीम वहां से रवाना हुई। इस दौरान आईएएस अधिकारी अमृत अभिजात और एडीजी प्रवीण कुमार ने मीडिया को जांच की प्रगति की जानकारी दी। अमृत अभिजात ने बताया कि घायलों और उनके परिवारों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई है तथा भवन की सुरक्षा मानकों और हादसे के कारणों

की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच अभी जारी है और सभी तथ्यों के सामने आने के बाद ही निष्कर्ष निकाला जाएगा। वहीं एडीजी प्रवीण कुमार ने कहा कि जांच के दायरे में सरकारी और निजी, दोनों पक्ष शामिल हैं। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

