मध्य प्रदेश के मंदसौर में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो यानी CBN ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 21 जून को की गई इस कार्रवाई में CBN मंदसौर की टीम ने 616 किलोग्राम पोस्ता भूसा बरामद किया है। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे एक ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार यह

कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत की गई है। बरामद मादक पदार्थ की तस्करी के नेटवर्क और इसके स्रोत का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। CBN की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

