अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस के अवसर पर रांची में एकल नारी सशक्ति संगठन, झारखंड के बैनर तले राज्यस्तरीय एकल नारियों की जनसभा का आयोजन किया गया। रातू रोड स्थित नागा बाबा खटाल में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से हजारों एकल महिलाओं ने भाग लिया। सभा के दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाने, भूमि अधिकार, आवास और खाद्य सुरक्षा जैसी मांगें उठाईं। कार्यक्रम में

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में मिलने वाली एक हजार रुपये की पेंशन बढ़ती महंगाई के दौर में पर्याप्त नहीं है। संगठन ने पेंशन राशि को बढ़ाकर कम से कम पांच हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। इसके अलावा अंत्योदय राशन कार्ड, भूमिहीन महिलाओं को जमीन उपलब्ध कराने और आवास योजनाओं में प्राथमिकता देने की भी मांग रखी गई। वक्ताओं ने कहा कि एकल महिलाओं को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन देने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

