बिहार के गोपालगंज जिले में जमीन विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया है। माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड तिवारी टोला में बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई विजयेन्द्रनाथ तिवारी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया। बताया जा रहा है कि यह हमला पुराने पैतृक जमीन विवाद को लेकर हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को गंभीर हालत में सदर अस्पताल गोपालगंज भेजा गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया

गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश साह को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम का गठन किया गया है।

