स्विट्जरलैंड के लेक ल्यूसर्न स्थित बर्गेनस्टॉक रिसॉर्ट में अमेरिका और ईरान के बीच हुई उच्च-स्तरीय बैठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। दावा किया जा रहा है कि बैठक के दौरान कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को नजरअंदाज कर दिया और सीधे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को गले लगा लिया।

वीडियो में वेंस हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ते नजर आते हैं, लेकिन उस पल को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बैठक में अमेरिका, ईरान, पाकिस्तान और कतर के प्रतिनिधि शामिल थे, जहां कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि, इस वायरल वीडियो को लेकर कूटनीतिक अपमान के दावे भी किए जा रहे हैं, जबकि किसी भी देश की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

