मोहर्रम पर्व को लेकर रामगढ़ में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ऋतुराज ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के अधिकारी, विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि रामगढ़ जिला हमेशा से आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल रहा है। उन्होंने सभी लोगों से इस

परंपरा को कायम रखने और पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मोहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अपुष्ट और भ्रामक सूचनाओं से बचने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया।

