अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बाबूगांव कोर्रा हजारीबाग में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और प्रधानाचार्य अरुण कुमार बंसल द्वारा महर्षि पतंजलि एवं भारत माता के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया गया तथा प्रतिदिन योग करने का संकल्प दिलाया गया। प्रधानाचार्य अरुण कुमार बंसल ने अपने संबोधन में

कहा कि योग का सीधा संबंध ईश्वर से होता है और योग एवं प्राणायाम से मन को शांति, शरीर को स्वास्थ्य तथा स्मरण शक्ति को मजबूती मिलती है। उन्होंने अष्टांग योग के विभिन्न अंगों की विस्तृत जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के महत्व को आत्मसात किया।

