धनबाद में दिनदहाड़े मर्डर: आटा मिल कर्मी को अपराधियों ने गोलियों से भूना

धनबाद में दिनदहाड़े मर्डर: आटा मिल कर्मी को अपराधियों ने गोलियों से भूना

धनबाद में रविवार को दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। गोंदूडीह ओपी क्षेत्र के खेरकाबाद स्थित 7 नंबर हिलटॉप आउटसोर्सिंग के पास बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने 45 वर्षीय उमेश यादव को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि उमेश यादव झरिया के बस्ताकोला के रहने वाले थे और गोधर स्थित एक आटा मिल में पिछले कई वर्षों से कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, वह व्यापारियों से कलेक्शन कर वापस लौट रहे थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही उमेश यादव सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस लूट, पुरानी रंजिश और व्यावसायिक विवाद समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। वहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *