हजारीबाग जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को विभिन्न थानों में साप्ताहिक थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मुफस्सिल, बरही, कोर्रा, उरीमारी, दारू, कटकमदाग, टाटीझरिया, गिद्दी, सदर और चलकुशा थाना क्षेत्रों में संबंधित अंचलाधिकारियों की उपस्थिति में लोगों की शिकायतें सुनी गईं। थाना दिवस के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, कोर्ट परिवाद, लड़ाई-झगड़े और अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़े मामलों पर सुनवाई की गई। कई

मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों के निपटारे के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना है। थाना दिवस के माध्यम से आम नागरिकों को अपनी शिकायतें सीधे प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला।

