पटना के चर्चित कोचिंग फायरिंग मामले में शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने सुनवाई के बाद उनके खिलाफ बल प्रयोग और दंडात्मक कार्रवाई पर लगी रोक को अगली तारीख तक बढ़ा दिया है। साथ ही पुलिस ने इस मामले की केस डायरी भी कोर्ट में जमा कर दी है।

दरअसल, 2 जून की रात खान सर की कोचिंग के बाहर हंगामे और कथित फायरिंग की घटना सामने आई थी। शुरुआत में खान सर ने विरोधी कोचिंग माफिया पर आरोप लगाए थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपना बयान बदल लिया। मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद की गिरफ्तारी भी हुई थी। वहीं, विवाद से जुड़े प्रिंस यादव की नेपाल में हुई मौत ने मामले को और चर्चा में ला दिया। फिलहाल कोर्ट के आदेश से खान सर को अगली सुनवाई तक राहत मिल गई है।

