हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सीतागढ़ा गांव में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान अलग-अलग घरों में छिपाकर रखे गए करीब 600 किलोग्राम किन्वयन योग्य जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया। वहीं शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले बर्तन और अन्य सामग्री भी नष्ट की गई। उत्पाद विभाग ने

मौके से लगभग 150 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर जब्त की है। विभाग अब इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की तैयारी में है। अधिकारियों ने साफ किया है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

