झारखंड में मौसम ने फिर करवट ले ली है। पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रांची समेत 14 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, गिरिडीह, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 24 जून तक राज्य के सभी जिलों में बादल छाए रहने, बारिश और ठनका गिरने की संभावना है, जिसके चलते येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों, मोबाइल टावर और बिजली के खंभों से दूर रहें। वज्रपात के समय सुरक्षित भवन में शरण लें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।

