री-नीट की तैयारियों पर धर्मेंद्र प्रधान की हाई लेवल बैठक, पारदर्शिता पर जोर |

री-नीट की तैयारियों पर धर्मेंद्र प्रधान की हाई लेवल बैठक, पारदर्शिता पर जोर |

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट यूजी री-एग्जाम की तैयारियों को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

इस दौरान शिक्षा मंत्रालय, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए, विभिन्न राज्य सरकारों और उच्च शिक्षा संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, अभ्यर्थियों की सुविधा और परीक्षा प्रक्रिया को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि छात्रों का विश्वास बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएगी।

बैठक में सभी संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *