कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा–2026 (दिनांक 16.06.2026 से 30.06.2026) के अंतर्गत आज दिनांक 18.06.2026 को सीएमपीएफ मुख्यालय परिसर में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ कार्य परिवेश बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर श्री निरंजन कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय आयुक्त–I (प्रशासन), श्री पंकज कुमार, क्षेत्रीय आयुक्त–II (संपदा), श्री नफीस आलम, सहायक निदेशक (संपदा), श्री रवि कुमार सिन्हा, सहायक आयुक्त (IT Cell), श्री मधुरेश कुमार सिंह, सहायक आयुक्त (समन्वय एवं नीति अनुभाग) तथा श्री अरुण पाठक (वित्त अधिकारी) द्वारा मुख्यालय भवन के प्रांगन में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य कार्मिकों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के माध्यम से सभी उपस्थित जनों ने अपने कार्यस्थल एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने, स्वच्छता संबंधी आदतों को अपनाने तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

सीएमपीएफ संगठन द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता, जन-जागरूकता एवं सहभागिता को बढ़ावा देने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिंहा की रिपोर्ट धनबाद से।

