धनबाद के गोविंदपुर स्थित न्यू खालसा होटल में बाल श्रम का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर गठित जिला धावा दल ने श्रम अधीक्षक पंकज कुमार के नेतृत्व में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान होटल में एक नाबालिग बालक से काम कराए जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे तत्काल मुक्त कराकर

सुरक्षित संरक्षण और पुनर्वास की प्रक्रिया के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया गया। श्रम विभाग ने होटल संचालक के खिलाफ बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि बाल श्रम एक गंभीर अपराध है और दोषी पाए जाने पर जुर्माना व जेल दोनों का प्रावधान है। प्रशासन ने लोगों से बाल श्रम की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या श्रम विभाग को देने की अपील की है।

