ग्रेटर नोएडा के GT रोड पर हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, यह विवाद पीछे से हॉर्न बजाने को लेकर शुरू हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने इलाके में दहशत फैलाने के इरादे से फायरिंग कर दी। मामले में बादलपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल, नीतू उर्फ कुलदीप और मनोज उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया

है। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, चार देसी तमंचे, बड़ी संख्या में कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई टोयोटा ग्लांजा कार बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक इस मामले के दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी कुलदीप उर्फ नीतू पर पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

