फ्रांस के वर्साय पैलेस में बड़ा कूटनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। G7 शिखर सम्मेलन के दौरान आयोजित विशेष रात्रिभोज में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से जुड़े समझौता ज्ञापन यानी Iran MoU पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद

रहे। बताया जा रहा है कि यह समझौता क्षेत्रीय तनाव कम करने और हॉर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री आवाजाही को सामान्य बनाने की दिशा में अहम कदम है। समझौते को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच आगे भी बातचीत जारी रहेगी।

