झारखंड की राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र में एक वाइन शॉप को आग लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। देर रात एक युवक स्कूटी से दुकान के पास पहुंचा और बंद शटर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। हैरानी की बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भागा नहीं, बल्कि मोबाइल निकालकर जलती हुई दुकान का वीडियो बनाने लगा।

यह पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कुछ देर तक वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद आरोपी स्कूटी से फरार हो गया। राहत की बात यह रही कि आग शटर के बाहरी हिस्से तक ही सीमित रही और दुकान के अंदर नहीं फैल सकी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

