पुलिस अधीक्षक को जिला के हिरणपुर के घाधरजानी स्थित कृष्णा साहा के बंद पड़े घर में अवैध रूप मादक पदार्थ, ब्राउन शुगर एवं गांजा की खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक के द्वार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल जब कृष्णा साहा के बंद पड़े घर के पास पहुँचा तो पुलिस को देखकर लोग भागने लगे। छापेमारी दल ने अवैध रूप से ब्राउन शुगर के पुड़िया एंव गांजा की बिक्री कर रहे दो व्यक्ति क्रमशः कृष्णा कुमार साहा एवं सुरज कुमार दुबे को पकड़ लिया। कृष्णा साहा के बंद पड़े घर की तलाशी लेने दल को ब्राउन शुगर (25 ग्राम), गांजा (1.6 किलो ग्राम), इलेक्ट्रोनिक माप तोल

मशीन, चिलम, प्लास्टिक का पन्नी 1000 पीस एवं काला रंग का एक मोटरसाईकिल बरामद किया। इस संबंध में हिरणपुर थाना कांड सं0 40/2026, धारा 21 (b)/22 (b) NDPS Act. 1985 दर्ज किया गया। उक्त गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति हिरणपुर निवासी हैं एवं सूरज दूबे का आपराधिक इतिहास रहा है।दल विनय कुमार, थाना प्रभारी, हिरणपुर, गौतम कुमार दास, हिरणपुर थाना, जैना बालमुचू, हिरणपुर थाना, सुरजमल पासवान, हिरणपुर थाना, हरिवंश साव, हिरणपुर थाना, रामरतन साहा, हिरणपुर थाना एवं आरक्षी मौजूद थे।

