प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया के ऐतिहासिक दौरे के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्लोवाकिया ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ से सम्मानित किया। यह सम्मान स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने प्रदान किया। खास बात यह है कि 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद वहां पहुंचने वाले नरेंद्र मोदी पहले

भारतीय प्रधानमंत्री बने हैं। दौरे के दौरान पीएम मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें व्यापार, रक्षा, डिजिटल तकनीक और प्रवासन समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। दोनों देशों ने 11 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। यह किसी विदेशी देश द्वारा पीएम मोदी को दिया गया 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। साथ ही, यह प्रधानमंत्री के रूप में उनकी 100वीं विदेश यात्रा भी मानी जा रही है।

