बिहार-झारखंड समेत देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 जून को झारखंड, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है, जिससे कई इलाकों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

IMD ने 17 से 20 जून के बीच बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, झारखंड में भी गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 22 जून तक भारी बारिश हो सकती है। दूसरी ओर, राजस्थान में धूल भरी आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि छत्तीसगढ़, तेलंगाना, विदर्भ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने की चेतावनी दी गई है। दिल्ली में आज हल्की बारिश और बादल छाए रहने के आसार हैं।

