टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पॉपुलर एक्ट्रेस संचिता उगाले का रविवार शाम निधन हो गया। वह महज 22 साल की थीं। बताया जा रहा है कि उन्होंने शाम करीब 7 बजे अंतिम सांस ली। प्रारंभिक पुलिस जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

एक्ट्रेस की मौत की खबर से उनके फैंस और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। इसी बीच उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी वायरल हो गया है, जिसे उन्होंने अपनी मौत से करीब एक घंटे पहले शेयर किया था। वीडियो में वह पिंक अनारकली सूट में मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं और डांस करते हुए रील बनाती दिख रही हैं। फैंस इस बात से हैरान हैं कि इतनी खुश दिखने वाली एक्ट्रेस ने अचानक यह कदम कैसे उठा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिवार से भी पूछताछ की जा रही है।

