पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम स्थित रेयापाड़ा में आज ‘जनकल्याण शिविर’ का शुभारंभ किया गया। इस शिविर का उद्घाटन Suvendu Adhikari ने किया। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा 15 से 17 जून 2026 तक राज्यभर में ‘जनकल्याण शिविर’ आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को एक ही मंच पर लाकर लाभार्थियों तक सीधा लाभ पहुंचाना है। इन कैंपों में आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जनधन योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा

योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम मत्स्य संपदा योजना, पीएम गरीब कल्याण योजना, उज्ज्वला योजना और पीएम विश्वकर्मा योजना सहित कई योजनाओं के लिए ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण और सत्यापन की सुविधा दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के सही लाभार्थियों तक पहुंचे।

