हजारीबाग के सिविल सर्जन सभागार में माइक्रोफाइलेरिया नाइट ब्लड सर्वे से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने किया। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रयोगशाला प्रावैधिक, एमपीडब्ल्यू और अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत फरवरी 2027 में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी एमडीए

कार्यक्रम चलाया जाएगा। इससे पहले जिले के चयनित क्षेत्रों में रात्रि के समय रक्त नमूने एकत्र कर माइक्रोफाइलेरिया की जांच की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान रक्त नमूना संग्रह, स्लाइड तैयार करने, स्क्रीनिंग और माइक्रोस्कोपिक जांच की तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने सभी कर्मियों से गुणवत्तापूर्ण कार्य और सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए फाइलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को सफल बनाने का आह्वान किया।

