निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को उपायुक्त हेमन्त सती ने समाहरणालय परिसर से पांच एलईडी जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 15 जून से 26 जून 2026 तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्त जीवन के महत्व के प्रति जागरूक करना है। एलईडी वैन जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लघु फिल्में, ऑडियो-वीडियो संदेश और जागरूकता सामग्री

प्रदर्शित करेंगी। ये वैन स्कूलों, कॉलेजों, हाट-बाजारों, पंचायतों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर लोगों को नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान की जानकारी देंगी। उपायुक्त ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए गंभीर चुनौती है तथा जनसहभागिता और जागरूकता के माध्यम से ही नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है।

