हजारीबाग। नगर निगम की बैठक में पारा शिक्षकों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में निगम क्षेत्र के पारा शिक्षकों को लंबित 4 प्रतिशत बढ़ोतरी का लाभ देने पर सहमति बनी, जिससे शिक्षकों के बीच खुशी है बताया गया कि निगम क्षेत्र के पारा शिक्षक लंबे समय से 4 प्रतिशत वृद्धि की राशि का इंतजार कर रहे थे। इस संबंध में सहायक अध्यापक महासंघ के जिला

अध्यक्ष चंदन कुमार मेहता ने कई बार शिक्षकों की समस्या को उठाते हुए नगर निगम प्रशासन और महापौर का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया था। इसके बाद निगम की बैठक में इस विषय पर विचार-विमर्श किया गया और शिक्षकों के पक्ष में निर्णय लिया गया।

