धनबाद में नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, एक आरोपी गिरफ्तार |

धनबाद में नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, एक आरोपी गिरफ्तार |

झारखंड के धनबाद में एक युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। असम की रहने वाली युवती मुंबई जाने के दौरान धनबाद स्टेशन पर ट्रेन छूट जाने से फंस गई थी। आरोप है कि स्टेशन के पास मिले एक व्यक्ति ने उसे काम दिलाने का झांसा देकर गोविंदपुर स्थित एक फ्लैट में भेज दिया। वहां सफाई का काम कराने के बहाने उसके साथ अश्लील हरकतें की गईं और दुष्कर्म का प्रयास किया गया।

पीड़िता के शोर मचाने पर सोसाइटी के लोग मौके पर पहुंचे और एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने फ्लैट की तलाशी के दौरान शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *