उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami एक बार फिर अपनी सादगी को लेकर चर्चा में हैं। उधम सिंह नगर जिले के खटीमा स्थित नगला तराई में अपने आवास के पीछे मौजूद निजी कृषि भूमि पर मुख्यमंत्री धामी स्वयं हल चलाते नजर आए। उनका यह वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मुख्यमंत्री धामी का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। खेती-किसानी से जुड़ाव दिखाते हुए उन्होंने किसानों के परिश्रम और कृषि के महत्व का

संदेश दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री का जमीन से जुड़ा यह व्यवहार उनकी सादगी और ग्रामीण जीवन से लगाव को दर्शाता है। मुख्यमंत्री अक्सर किसानों और कृषि से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात करते रहे हैं। अब खेत में हल चलाते उनकी तस्वीरें लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

