पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। प्रिंस यादव का शव नेपाल से सहरसा लाया गया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। इस बीच खान सर ने वीडियो जारी कर घटना पर दुख जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने सवाल उठाया कि घटना के समय प्रिंस के साथ मौजूद लोग कौन थे और मामले के सभी पहलुओं की जांच होनी चाहिए।

उधर, खान ग्लोबल स्टडीज में हुए हंगामे और तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने मैनेजर कन्हैया सिंह समेत तीन कर्मियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

