पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट यानी जेवर एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल फ्लाइट ने उड़ान भरी। इंडिगो का विमान 172 किसानों को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुआ। खास बात यह रही कि ये वही किसान हैं जिन्होंने एयरपोर्ट निर्माण के लिए अपनी जमीन दी थी। इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू भी मौजूद रहे और इसे देश के विमानन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। आज से जेवर

एयरपोर्ट से लखनऊ के अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद और अमृतसर के लिए भी उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। सरकार का लक्ष्य है कि एक जुलाई से यह एयरपोर्ट 16 शहरों से जुड़ जाए। उत्तर प्रदेश का पांचवां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बना जेवर एयरपोर्ट अब पश्चिमी यूपी और एनसीआर के विकास, रोजगार, व्यापार और पर्यटन को नई रफ्तार देने के लिए तैयार है।

