प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आसनसोल स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस मौके पर राज्य की शहरी विकास एवं नगर निकाय मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पाल, पांडवेश्वर के विधायक जीतेन्द्र तिवारी,आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी,भाजपा जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य मुख्यरूप से उपस्थित थे इस दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का लक्ष्य अवश्य पूरा होगा।

वही इस अवसर पर मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने ऊर्जा, महिला सशक्तिकरण और वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने दावा किया कि जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और मुद्रा योजना से करोड़ों लोगों को सीधा लाभ मिला है।
वही पांडवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि स्टार्टअप और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की नीतियों ने युवाओं की सोच बदली है और नए रोजगार के अवसर पैदा किए हैं।

