भारत और पाकिस्तान के बीच ICC वूमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने फैंस को रोमांचित कर दिया। भारतीय खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल ने हवा में डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पाकिस्तान की पारी के 15वें ओवर में रमीं शमीम बड़ा शॉट खेलने गईं, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर बैकवर्ड पॉइंट की ओर चली गई। वहां मौजूद श्रेयंका ने बिजली जैसी फुर्ती दिखाते

हुए शानदार लो कैच लपक लिया। मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 170 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 68 और ऋचा घोष ने 34 रन की अहम पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान की टीम 17 ओवर में 106 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई, जबकि भारत ने मुकाबला 64 रन से अपने नाम किया।

