झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में कोडरमा के तिलैया डीवीसी में सबसे ज्यादा 46.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि चंदवा में 45.2 मिमी और रांची के कांके में 42.5 मिमी वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों में मॉनसून राज्य के शेष हिस्सों में भी पूरी तरह फैल

जाएगा। रविवार शाम राजधानी रांची समेत कई इलाकों में तेज बारिश और मेघगर्जन हुई, जिससे कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति बन गई। सेवा सदन पथ, मेन रोड, स्टेशन रोड और जयपाल सिंह स्टेडियम के आसपास पानी भर गया। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में एहतियातन बिजली आपूर्ति भी कुछ समय के लिए बाधित रही। मौसम विभाग ने 15 से 17 जून तक राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है।

