बिहार की राजधानी पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी मारा गया, जबकि दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए। मामला मसौढ़ी थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी शुरू की। इस दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने अपहृत युवक को सुरक्षित छुड़ा लिया, लेकिन

मुठभेड़ में मसौढ़ी के अपर थाना अध्यक्ष राहुल कुमार और एएसआई संजय कुमार घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में कुख्यात अपराधी मोहम्मद हैदर घायल हुआ, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। जांच में पता चला कि अपहृत युवक को OLX पर मोबाइल खरीदने के बहाने बुलाकर अगवा किया गया था। फिलहाल पुलिस अन्य फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

