पश्चिम बंगाल के कोलकाता के अलीपुर इलाके में स्थित एक सरकारी भवन में लगी भीषण आग ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस अग्निकांड में करीब 4,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें यानी EVM जलकर नष्ट हो गईं। ये मशीनें हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल की गई थीं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को लगभग 24 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान

सरकारी कार्यालयों की फाइलों और अन्य दस्तावेजों को भी भारी नुकसान पहुंचा। राज्य के अग्निशमन मंत्री ने कहा है कि शुरुआती जांच में यह सामान्य आग नहीं लग रही है। आग के फैलने के तरीके को देखते हुए साजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

