अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा यू-टर्न लेते हुए ईरान पर नए सैन्य हमलों की योजना फिलहाल रोक दी है। खास बात यह है कि यह फैसला उन्होंने हमले की चेतावनी देने के कुछ ही घंटों बाद लिया। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि ईरान के साथ बातचीत अब शीर्ष स्तर तक पहुंच चुकी है और कई अहम मुद्दों पर प्रगति हुई है। इसी वजह से फिलहाल सैन्य कार्रवाई टाल दी गई है।

हालांकि जमीनी स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। ईरान ने दावा किया है कि उसने जॉर्डन, कुवैत और बहरीन में स्थित कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। वहीं अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ सैन्य उपकरणों और लड़ाकू विमानों को नुकसान पहुंचने की बात कही गई है।
ट्रंप ने दावा किया कि युद्धविराम और समाधान को लेकर सकारात्मक प्रगति हो रही है। ऐसे में दुनिया की नजर अब इस बात पर टिकी है कि क्या दोनों देशों के बीच तनाव कम होगा या फिर हालात दोबारा युद्ध की ओर बढ़ेंगे।

