बिहार विधान परिषद की सभी 10 सीटों पर हुए चुनाव में सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष Dr. Prem Kumar ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। निर्वाचित सदस्यों में Pawan Singh, अनिल ठाकुर, Nishant Kumar, डॉ. सुनील कुमार सिंह, अशरफ अंसारी, शिवरानी देवी, संजय प्रकाश, डॉ. भारती मेहता और शीला पंडित शामिल हैं। इसके अलावा उपचुनाव में निर्वाचित ललन प्रसाद

को भी शुभकामनाएं दी गईं। रिटर्निंग ऑफिसर छोटे पासवान ने सभी विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। निर्विरोध चुनाव के चलते सभी सीटों पर राजनीतिक समीकरण स्पष्ट हो गए हैं और एनडीए गठबंधन को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद बिहार की राजनीति में नई हलचल देखी जा रही है और विधान परिषद में नई टीम औपचारिक रूप से शामिल हो गई है।

