हजारीबाग में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सहायता डेस्क शुरू |

हजारीबाग में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सहायता डेस्क शुरू |

हजारीबाग में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सहायता डेस्क, 30 दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए 30 दिवसीय सीनियर सिटीजन फैसिलिटेशन डेस्क की स्थापना की गई है। यह डेस्क भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, हजारीबाग में शुरू की गई है।

प्रधान जिला न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष ध्रुव चंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान में सहायता प्रदान करना है। शिविर में अधिकार मित्र विकास कुमार पांडेय ने बुजुर्गों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और उन्हें कानूनी सहायता संबंधी जानकारी दी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव डॉ. रवि प्रकाश तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिकों के सशक्तिकरण और सम्मान के लिए चलाया जा रहा है। इसके तहत सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों और अन्य संस्थानों में बुजुर्गों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *