सोना-चांदी धड़ाम! MCX पर भारी गिरावट, निवेशकों को बड़ा झटका |

सोना-चांदी धड़ाम! MCX पर भारी गिरावट, निवेशकों को बड़ा झटका |

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोना और चांदी दोनों लाल निशान में कारोबार करते नजर आए।

सुबह के कारोबार में अगस्त डिलीवरी वाला सोना करीब 660 रुपये टूटकर 1 लाख 47 हजार 357 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं जुलाई डिलीवरी वाली चांदी भी 1000 रुपये से ज्यादा फिसलकर 2 लाख 34 हजार 500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार करती दिखी।

बाजार के जानकारों के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। तेल 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने से डॉलर मजबूत हुआ है, जिसका दबाव सोने और चांदी पर देखने को मिल रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि महंगाई और ब्याज दरों को लेकर बढ़ती चिंता के चलते फिलहाल कीमती धातुओं में बिकवाली का माहौल बना हुआ है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *