झारखंड में अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने वाली मुख्यमंत्री सृजन रोजगार योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। डॉक्टर अंबेडकर फाउंडेशन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य अशोक राम ने अनुसूचित जाति/जनजाति सहकारिता विकास निगम के आयुक्त एवं अधिकारियों से मुलाकात कर लंबित ऋण वितरण का मुद्दा उठाया। अशोक राम ने बताया कि पिछले दो वर्षों से योजना के तहत

लाखों बेरोजगार युवाओं को ऋण नहीं मिल पाया है, जबकि विभिन्न जिलों में बड़ी संख्या में आवेदन लंबित पड़े हैं। उन्होंने इस समस्या के समाधान की मांग करते हुए युवाओं को जल्द लाभ पहुंचाने की बात कही। मुलाकात के दौरान हुई बातचीत को सकारात्मक बताते हुए अशोक राम ने कहा कि निगम की ओर से जल्द ही सभी जिलों को ऋण राशि आवंटित करने का आश्वासन दिया गया है। इससे राज्य के लाखों बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद जगी है।

