जीएम इंटर महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी शिक्षकों को दी गई। प्रशिक्षक के रूप में डॉ. पुरुषोत्तम कुमार सिंह और गगन कुमार ने शिक्षकों को जे. गुरुजी ऐप, रेल प्रोजेक्ट, ई-विद्यावाहिनी, उल्लास, वोकेशनल कोर्स, टीचर नोट्स समेत कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक योजनाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म की जानकारी दी। कार्यक्रम में

महाविद्यालय के प्राचार्य शंभू कुमार सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे। प्रशिक्षकों ने कक्षा शिक्षण, विद्यालय प्रबंधन और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के आधुनिक तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यशाला में बच्चों के सर्वांगीण विकास और बेहतर शिक्षण पद्धति पर विशेष जोर दिया गया। समापन अवसर पर प्राचार्य शंभू कुमार ने सभी प्रतिभागियों और प्रशिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण शिक्षकों के लिए बेहद उपयोगी और प्रेरणादायक साबित होगा।

