हजारीबाग। सिंदूर पंचायत में 15वें वित्त आयोग योजना के तहत नाली एवं सड़क निर्माण कार्य नए सिरे से शुरू किया गया है। पंचायत की मुखिया सरोज देवी, निवेदक कृष्ण कुमार मेहता एवं पंडित जी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार से नई स्वीकृति मिलने के बाद पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पंचायत में नाली और सड़क निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा लगभग 22 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से विभिन्न

वार्डों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन और जल निकासी की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से भी विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की।

