हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में हुए चर्चित विक्की कुमार सोनी हत्याकांड का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में बिहार के नवादा और गया जिले के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 8 जून को हजारीबाग निवासी विक्की कुमार सोनी अपने दोस्त के साथ कोडरमा जा रहे थे। इसी दौरान करसो पुल के पास अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था। तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने विक्रम कुमार और दिलीप कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की है। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है और वे कई लूट, चोरी, ड्रग्स तस्करी व आर्म्स एक्ट मामलों में शामिल रहे हैं।

