प्रतिभा को गोल ने किया सैल्यूट,बढ़ाया बच्चों का हौंसला।

प्रतिभा को गोल ने किया सैल्यूट,बढ़ाया बच्चों का हौंसला।

दसवीं व बारहवीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों के सम्मान में मेडिकल व इंजीनियरिंग के विश्वसनीय, भरोसेमंद गोल इंस्टिच्यूट, धनबाद में आज 40 से ज्यादा टॉपर्स को सम्मानित किया। गोल धनबाद, केन्द्र निदेशक संजय आनंद ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि धनबाद जैसे छोटे जगह से यहाँ के छात्र केवल बोर्ड परीक्षा में ही नहीं, बल्कि मेडिकल एवं इंजीनियरिंग में भी बड़ी तादात में सफलता के साथ रैंकर्स बन रहे हैं।

तब जबकि इस बार सीबीएसई द्वारा कॉपी चेक में बहुत तरह की विवादास्पद बातें आई, बावजूद विपरित हालात में हमारे छात्रों ने बेहतर सफलता हांसिल कर यह साबित कर दिखाया कि इमानदारी, जज्बें और जुनुन से किया गया मेहनत कभी बेकार नहीं जाता। गोल संस्थान धनबाद के एकेडमिक हेड-दीपक कुमार एवं भारती सिन्हा ने कहा कि यहाँ गुणवत्ता पूर्ण अध्ययन से कोई समझौता, किसी भी हाल में नहीं होता । देश के विभिन्न जगहों से आने वाले विशेषज्ञ शिक्षकों की पढ़ाई एवं मार्गदर्शन के साथ बहुत सारे अनिवार्य रिजल्ट ऑरिएन्टेड एक्टिवीटी छात्रों के सफलता के लिए वरदान साबित हो रहे है। कार्यक्रम को सफल संचालन करते हुए अरूण, सुनील, रानी, पूजा, उमेश, दिलीप एवं अन्यों ने अहम भूमिका निभाई । प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिंहा की रिपोर्ट धनबाद से।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *