मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए 21 जून को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। परीक्षा के प्रश्नपत्र वायुसेना के MI-17 हेलिकॉप्टरों के जरिए दिल्ली से देश के 18 लोकेशनों तक पहुंचाए जाएंगे, जहां से इन्हें सेना और अर्द्धसैनिक बलों की निगरानी में 551 परीक्षा केंद्रों तक भेजा जाएगा। पूरी प्रक्रिया में रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की संयुक्त भूमिका रहेगी। प्रश्नपत्रों को विशेष स्टील बॉक्स में सील कर सुरक्षित रखा जाएगा, जिन्हें जीपीएस और लाइव कैमरों से लगातार

ट्रैक किया जाएगा। प्रश्नपत्रों को खोलने की प्रक्रिया भी अत्यंत सुरक्षित होगी, जिसमें टाइम और दिन के आधार पर बदलने वाले पासवर्ड का उपयोग किया जाएगा। केंद्रों पर मौजूद अधिकृत अधिकारियों की पहचान और सत्यापन के बाद ही बॉक्स खोले जाएंगे। सरकार का दावा है कि यह व्यवस्था पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए अब तक की सबसे सख्त और तकनीकी रूप से उन्नत प्रणाली है, जिसमें किसी भी बाहरी व्यक्ति की भूमिका नहीं होगी।

