झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार 9 जून को रामगढ़, बोकारो, रांची, गुमला और खूंटी समेत कई जिलों में बादल छाए रहने, वज्रपात, तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना है। 10 जून को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं तथा कहीं-कहीं वज्रपात होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 11 जून से साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को

मिलेगा। धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़ और रांची में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 12 जून से अगले तीन दिनों तक कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। सोमवार को मेदिनीनगर 43.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि जमशेदपुर में 41.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

