अंडाल थाना प्रभारी गोपाल पात्र के नेतृत्व में सोमवार देर शाम अवैध शराब बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कजोरा समेत विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर अवैध तरीके से शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर अंडाल थाना पुलिस ने सोमवार शाम अभियान चलाया और कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी।

अभियान के दौरान पुलिस ने कई दुकानों की जांच की तथा अवैध शराब कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अवैध कारोबार पर नजर बनाए हुए है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

