हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में पंचायती राज विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की। बैठक में 15वें वित्त आयोग मद से संचालित योजनाओं, ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषद से जुड़े कार्यों की प्रगति का आकलन किया गया। उपायुक्त ने मनरेगा मजदूरों को झारखंड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना से जोड़ने पर जोर दिया। साथ ही 15वें वित्त आयोग की राशि से विद्यालयों की चहारदीवारी, प्लस-टू

स्कूलों में टेबल, पंखा और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी बीडीओ को हाट-बाजारों की बंदोबस्ती सुनिश्चित करने, खराब चापानलों और जलमीनारों की मरम्मत कराने तथा पंचायत क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्य में तेजी लाने को कहा। उपायुक्त ने पंचायत और प्रखंड परिसरों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने, ओपन जिम, शेड और पार्किंग जैसी जनसुविधाएं विकसित करने पर भी बल दिया। बैठक में उपविकास आयुक्त रिया सिंह समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

